ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

बार एसोसिएशन ने सिविल जज को दी भावपूर्ण विदाई

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
जसपुर के पहले सिविल जज का देहरादून तबादला होने पर बार एसोसिएशन ने सिविल जज को भावपूर्ण विदाई दी। वही बार एसोसिएशन ने उनके कार्यों की प्रशंसा की। वर्ष 2018 में सिविल कोर्ट का शुभारंभ हुआ था। पहले सिविल जज के रूप में प्रकाश चन्द्र आर्य की तैनाती हुई थी। दो साल तीन माह तक कार्य करने के बाद हाईकोर्ट ने उनका तबादला देहरादून कर दिया है। उनके स्थान पर चैरब बत्रा सोमवार को चार्ज ग्रहण कर सकती हैं। वहीं, बार एसोसिएशन ने सिविल जज का तबादला होने पर उन्हें भावपूर्ण विदाई दी। एसडीएम सुंदर सिंह तथा अधिवक्ताओं ने सिविल जज की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। सिविल जज आर्य ने कहा कि जसपुर में नई कोर्ट में काम करना चुनौतीपूर्ण था। लेकिन बार एवं कोर्टकर्मियों के सहयोग से काम करना आसान हुआ। उन्होंने इसके लिए अधिवक्ताओं की तारीफ की। वही एसडीएम सुंदर सिंह, बार अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव मुनेश कुमार ने वकीलों की और से सिविल जज को प्रतीक चिह्न भेंट किया। नई सिविल जज सोमवार को चार्ज ग्रहण कर सकती है। मौके पर रविश जैन, अंकित वर्मा, अनिल जोशी, सुंदर पाल, उमेश सिंह, रवि चैधरी, अरविंद कुमार, दिग्विजय सिंह, राजीव कुमार, प्रमोद कुमार, गुलाम साबिर, अजमल सिददीकी, सुधीर चैहान, जावेद अख्तर, सरफराज, सलीम, नईम अहमद मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!