ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

पूर्व विधायक ने रोगियों को होम क्वारंटाइन के लिए सीएम से की वार्ता

जसपुर। फन टीवी न्यूज
अपने कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू डा. सिंघल ने बताया कि कोरोना से जीत को यूपी और दिल्ली सरकार ने गाइड लाइन जारी कर कम लक्षण के रोगियों का घर पर ही उपचार शुरू कर दिया है। इससे जनता एवं रोगियों के मन में बैठा डर दूर हुआ है। डा. सिंघल ने बताया कि कोरोना के नब्बे प्रतिशत केस कम लक्षण वाले है। इन रोगियों को आइसोलेशन केंद्र में भर्ती करने की बजाय उन्हे घर पर ही रखा जाये। इस बाबत उन्होंने सीएम एवं सचिव अमित कुमार से फोन पर वार्ता कर कम लक्षण वाले रोगियों को होम क्वारंटाइन कर उनका उपचार करने की सलाह दी है। सीएम, सचिव ने उन्हे इस पर जल्द काम करने का भरोसा दिलाया है। उन्होने बताया कि डब्ल्एचओ, वैज्ञानिकों ने भी ऐसे लक्ष्मण वालों का उपचार करने का यहीं तरीका बताया है। बताया कि वर्तमान में कोरोना ज्यादा घातक नहीं है। लेकिन इसके बढ़ते संक्रमण से लोग खौफजदा है। लोग जांच कराने से डर रहे हैं। होम क्वारंटाइन की योजना से सरकार इस रोग पर काबू पा सकती है। ऐसा करने से लोगों में दहशत भी कम होगी और सरकार को ज्यादा खर्च भी नहीं उठाना पड़ेगा। सिंघल ने बताया कि होम क्वारंइन करने से पहले टीम होम क्वारंटाइन व्यक्ति के घर का निरीक्षण कर यह पता करले की उसके घर में अलग बाथरूम और कमरा है या नही। यहॉ अंकुर सक्सेना, अनिल नागर, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!