ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

ईदुलजुहा, रक्षा बंधन पर्व शांतिपूर्ण एवं भाईचारे से मनाने की अपील

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
एएसपी राजेश भटट ने कहा कि कोरोना के चलते लोग घरों पर ही कुर्बानी करें। बड़े जानवरों की कुर्बानी खेड़ा स्थित स्लाटर हाऊस में होगी या नहीं, इसके लिए उच्चाधिकारियों से दिशा निर्देश मांगे गए है। साफ कहा कि जिन लोगों के पास बड़ा बंद घर या स्थान है तो वह वहां कुर्बानी कर सकते है। इस दौरान किसी की भावनाओं को आहत नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कानून तोड़ने वालो पर रासुका की कार्रवाही की जायेगी।
दुल्हन पैलेस में आयोजित अमन कमेटी की बैठक में ईदुलजुहा,रक्षा बंधन पर्व शांतिपूर्ण एवं आपसी भाईचारे से मनाने की अपील की गई। एएसपी ने कहा कि ईदगाह और मस्जिद में केवल पांच पांच लोग ही नमाज अदा करेंगे। उन्होंने अफवाह एवं उन्माद फैलाने वालों से सख्ती से निपटने की बात कही। वहीं, एएसपी ने पुलिस अफसरों को त्यौहारो पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। विधायक आदेश चोहान ने कोरोना काल में पूर्व की भांति त्योहारों को मनाने की बात कही। नागरिकों ने पर्वो पर आवारा जानवरो पर रोक लगाने, सफाई कराने, बिजली एवं पानी की आपूर्ति कराने की मांग रखी। ईओ नजर अली ने बताया कि मदीना मस्जिद ,नहर के पास, जुलाहान मस्जिद, इमरान चोक, पानी की टंकी डेहरिया मोहल्ले में टेंपू खड़े किये जायेंगे लोग कुर्बानी के बाद की गन्दगी टेंपू में डाले इधर उधर ना फेंके। यहॉ एएसपी राजेश भटट, एसडीएम सुंदर सिंह, सीओ मनोज ठाकुर, कोतवाल एनबी भटट, ललित जोशी, जाकिर हुसैन, नाजिम मेंबर, शहर इमाम अयूब अहमद, हाजी हमीद, मौ यामीन, नरेंद्र रेखाड़ी, एसडीओ पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!