ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

दो दिवसीय प्रशिक्षण में भाजपा के बारे में बताया

जसपुर। फनटीवी न्यूज़
भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन कार्यकर्ताओं को चार सत्रों में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को भाजपा का इतिहास और देश में भाजपा की भूमिका पर चर्चा की गई। सृभाष चैक के समीप मिलन मंडप में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सुवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री गणेश ठकुराठी,विधान सभा पालक दिनेश राणा, पूर्व विधायक डा. शैलेंद्र मोहन सिंघल,नगराध्यक्ष सुधीर विश्नोई,महामंत्री डा. सुदेश ने मॉ भारती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रथम सत्र के प्रशिक्षण में गणेश ठकुराठी ने भाजपा के इतिहास के बारे में बताया। कहा कि भाजपा की स्थापना श्यामा प्रसाद मुर्खजी ने की थी। आज भाजपा पूरी गति से आगे बढ़ रही है। दूसरे सत्र में पूर्व जिलाध्यक्षासम मेहरोत्रा ने 2014 के बाद के भारत के बारे में बताया। तीसरे सत्र में जिला महामंत्री हिमांशू बिष्ट ने सोशल मीडिया एवं व्यक्तित्व विकास के विषय में समझाया। चैथे सत्र के दौरान विधान सभा पालक दिनेश राणा और अल्पसंख्यक मोर्चा के इंतजार हुसैन ने भाजपा के विषय में पूर्ण जानकारी देकर एकजुटता की बात कही। यहॉ पूर्व विधायक डा.शैलेंद्र मोहन सिंघल, सुरेंद्र सिंह, खड़क सिंह, कुलवंत सिंह, विनोद प्रजापति, शिव किशोर, चेतन,आनंद,विमल वर्मा,अमित विश्नोई, तुषार, अनिता, शिवकन्या, अंकुर, पियूष, निखिल, कृष्ण कुमार, राकेश, राजेंद्र, राज कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!