बाजपुर
बाजपुर में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने 3 करोड़ 75लाख रुपए की लागत से बनने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने तीन महा में सभी विकास कार्यों का कार्य शुरू होने की बात कही है। बता दें कि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य बाजपुर के ग्राम बन्नाखेड़ा सानी पहुंचे। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया जिसके उपरांत कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने तीन करोड़ 75लाख रुपए की लागत से 5 ग्राम सभाओं में बनने वाले 5 राजकीय नलकूपों का शिलान्यास किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि बाजपुर के बन्नाखेड़ा सानी, खंबारी, भीकमपुरी, सिंहाली आदि गांव में रहने वाले किसानों के सामने सिंचाई की बहुत बड़ी समस्या सामने आ रही थी। जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिये समाज कल्याण वित्त पोषित योजना के तहत 3 करोड़ 75 लाख की लागत से 5 नलकूपों का शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि 3 माह में इनका काम शुरू कर दिया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि धान की कटाई के बाद खेतों में पानी की सप्लाई देने के लिये नालियां बनाई जायेगी।






