ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर में आप का लगातार बढ़ रहा कुनबा

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
आम आदमी पार्टी लगातार अपने कार्यकर्ताओ की संख्या में बढत्तरी करती़ जा रही है। आप पार्टी में बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी में विश्वास दिखाते हुए पार्टी को जोईन किया। बीते दिनों में विधानसभा क्षेत्र के मजबूत किसान नेता एवं भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ आप पार्टी का दामन थामा था। तो वही नगर के वार्ड नंबर 07 में पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष के निवास पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। वरिष्ठ नेता अजय अग्रवाल ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को पार्टी की टोपी व पटका पहनाकर उनका स्वागत किया।

वरिष्ठ नेता अजय अग्रवाल ने कार्यकर्ताओ को आश्वासन दिया कि 2022 में उत्तराखंड में आप की सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर पूरे प्रदेश का विकास होगा। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वही विधानसभा के लोग दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों से सहमत होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मौके पर शाहिद सलमानी, नफीसा अंसारी, परवीन जहां, डॉ. दिलशाद, नफीस आजाद, नरेश सागर, श्वेतांग अग्रवाल, ओम प्रकाश, विकास, सुरेश, रिंकू, नितिन सागर आदि लोग मौजूद रहे

Leave a Comment

error: Content is protected !!