ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर व्यापार मंडल ने किया पुलिस को सम्मानित

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
जसपुर में शुक्रवार को चूने वाली गली में एक ग्राहक का पर्स उचक्के छीन कर भाग गए थे जिसे जसपुर पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए उचक्के को पकड़ कर जेल भेज दिया गया। पुलिस की तुरंत कार्यवाही से प्रसन्न होकर आज व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिओम सिंह के नेतृत्व में व्यापारियो ने पुलिस कर्मी एसएसआई जावेद मलिक, सूत मिल चौकी इंचार्ज इंदर सिंह ढेला, एस आई हरीश आर्य, अरूण कुमार, विनय राठी, इंदर सिंह, को फूलमाला एवं शॉल पहनाकर सम्मानित किया।

मौके पर त्रिलोक अरोरा, विमल कुमार, अर्पित रस्तौगी, अवलोक जैन, समीर परवेज, विनोद अरोरा, जितेंद्र खुराना, जगदीश कुमार, विनोद अरोरा, राजुल जैन, आशुतोष कुमार दीपक अरोरा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!