ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर में भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम के साथ मनाया

जसपुर के बीकानेर स्वीट पर वहनो ने अपनी पसंद की विभिन्न प्रकार की देशी घी से निर्मित शुद्ध मिठाईया खरीदी

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व आज पूरे देश भर के साथ जसपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया है। इस मौके पर जसपुर में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाते हुए भाईयों की दीर्घायु की कामना की। रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। इससे पूर्व पिछले एक माह से लगातार बहनों ने अपने दूर रहने वाले भाईयों को राखियां पोस्ट कर दी थी।

जसपुर में स्वीट शॉप एवं गिफट पैक की दुकानो पर भीड़ देखने को मिली जसपुर के बीकानेर स्वीट पर वहनो ने अपनी पसंद की विभिन्न प्रकार की देशी घी से निर्मित मिठाईया खरीदी। वही आज रक्षाबंधन के पर्व पर उन बहनों ने भाईयो का टीका करके रक्षाबंधन के पर्व पर परंपरा का निर्वाह किया। पूरे शहर में रक्षाबंधन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

Leave a Comment

error: Content is protected !!