जसपुर। फन टीवी न्यूज़
जश्ने ईद मिलादुन्नबी व शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने को लेकर जसपुर कोतवाली परिसर में अमन कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जश्ने मिलादुन्नवी पर्व को शान्तिपूर्वक मनाने की अपील की गई। एसडीएम चतर सिंह चौहान, पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार के निर्देशन में कोतवाल राजेन्द्र सिंह डांगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोगो से इन पर्वाे को शांति पूर्ण ढंग ने मनाने की अपील करते हुये एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओ का सम्मान करने की अपील की तथा पुलिस प्रशासन को भी सहयोग करने की बात कही। वही अधिकारियो ने चेतावनी दी कि यदि इन पर्वाे पर किसी भी प्रकार की शांति भंग करने की कौशिश किसी के भी द्वारा की गई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर मौहम्मद अय्यूब नूरी शहर इमाम ने अपने सम्बोधन में सभी धर्मों के लोगो को आपसी सौहार्द से मिलजुलकर त्यौहार मनाये जाने और अफवाहों पर ध्यान नही दिये जाने की अपील करी। वही बैठक में जश्ने ईद मिलादुन्नबी व शोभा यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी के सुझावों व समस्याओं पर चर्चा की गयी। अमन कमेटी की बैठक में व्यापार मण्डल अध्यक्ष हरिओम सिंह पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट एवं पालिका सभासद उलेमा, समाजिक एवं राजनैतिक संगठनो के कार्यकर्ता, व्यापारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।




