जसपुर। फन टीवी न्यूज़
पंजाब में आई आपदा को लेकर जसपुर नगर के विभिन्न संगठनो ने मदद को लेकर अपने हाथ बढ़ाये है। नगर की पैगाम ए अमन वैलफेयर सोसाइटी ने भी पंजाब में पीड़ितो और जरूरत मंदो के लिए सहयोग किया है। पैगाम ए अमन वैलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष रिजवान अहमद ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा पंजाब में पीड़ितो की मदद के लिए दो कुंटल चावल 10 किलो के 20 कटटे जसपुर गुरूद्वारा सिंह सभा कमेटी को दे दिये गये है।

इस मौके पर पैगाम ए अमन सोसाइटी के अबरार अली, आलिम खान, महबूब अली, समीर परवेज तथा गुरुद्वारा कमेटी के कुलदीप सिंह सतनाम सिंह, लखवीर सिंह, अपार सिंह मौजूद रहे। वही इस मुहिम में व्यापार मंडल, किसान यूनियन एवं गुरुद्वारा कमेटी ने नगर की जनता से अपील की है कि जो भी जसपुर या क्षेत्र का निवासी, व्यापारी या संगठन पंजाब के पीड़ितो की मदद करना चाहते है तो वह व्यापार मंडल, किसान यूनियन या जसपुर गुरुद्वारा साहिब तक अपनी मदद पहुंचा दे।




