जसपुर। फन टीवी न्यूज़
जसपुर के लिए यह गर्व का क्षण है जब प्रतिष्ठित वैज्ञानिक स्वर्गीय डॉ. उपासना रानी पुत्री डॉ. करतार सिंह निवासी लक्ष्मीनगर कॉलोनी को अगस्त 2025 डेटा अपडेट फॉर अपडेटेड साइंस वाइड ऑथर डेटाबेस ऑफ स्टैंडर्डाइज्ड सिटेशन इंडिकेटर्स नामक एक रिपोर्ट में दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल किया गया है। यह रिपोर्ट विश्व प्रसिद्ध प्रतिष्ठित संस्थान एल्सेवियर और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय कैलिफ़ोर्निया (अमेरिका) के बीच एक महत्वपूर्ण सहयोग का परिणाम है। इस सूची को तैयार करने के लिए, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एल्सेवियर के शोध डेटाबेस स्कोपस में उपलब्ध विशाल डेटा का विश्लेषण किया है जो दुनिया भर के लाखों वैज्ञानिक लेखों और शोध पत्रों को संग्रहीत करता है।

स्वर्गीय डॉ. उपासना रानी की यह उपलब्धि भारत की भौतिकी विज्ञान की दुनिया में बढ़ते प्रभाव का प्रतीक है। स्वर्गीय डॉ. उपासना रानी के पिता डॉ. करतार सिंह ने बताया कि उनकी वेटी की इस उपलब्धी पर उसके माता पिता और परिवार जनो में खुशी की लहर है लेकिन डॉ. उपासना इस उपलब्धी की खुशिया मनाने के लिए अब इस दुनिया में नही है जहॉ डॉ. उपासना रानी इतनी होनहार थी कि उन्हे दुनिया के शीर्ष 2ः वैज्ञानिकों में स्थान मिला तो वही डॉ. उपासना रानी अपने विवाहित जीवन से प्रताड़ित होकर उन्होने एक पखवाड़े पूर्व अपनी जीवन लीला अपने पति और ससुराल वालो से दुखी होकर समाप्त कर ली। उन्होने अपनी वेटी की इस उपलब्धी पर बहुत दुखी मन से डॉ. उपासना को याद किया।





