जसपुर। फन टीवी न्यूज़
सेवा पखवाड़े सशक्त नारी सशक्त परिवार के अंतर्गत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नई बस्ती में स्वास्थ्य सेवा पकवाड़े का शुभारंभ डॉ धीरेंद्र मोहन गहलोत चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं नगर पालिका अध्यक्ष नौशाद सम्राट एवं डॉक्टर अक्षत अग्रवाल, केवीएम इंटर कॉलेज के इख्तियार बब्लु, संबंधित वार्ड के सभासद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। स्वास्थ्य कैंप का उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के साथ-साथ सशक्त बनाना है इसके साथ-साथ क्षेत्र में फैल रही विभिन्न बीमारियों का उपचार कर क्षेत्र के सभी लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है। इस मौके पर एएनएम रमण देवी, पूजा छाबड़ा, संतोष देवी, सुदेश देवी, सरिता देवी, मीनू चौधरी, दीक्षा देवी, मनोज मंडल, डॉक्टर नीतू, शिखा शर्मा, राहुल कुमार, कार्तिक, मोहित कुमार, तथा आशा वर्कर एवं आशा फैसिलिटेटर उपस्थिति रही।






