ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर निकला पथ संचलन

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर नगर में पथ संचलन निकाला गया। बलदेव सिंह इंटर कॉलेज मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान शस्त्र पूजन किया गया और आरएसएस के संस्थापक डॉ. हेडगेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित करके नमन किया गया। आरएसएस की स्थापना डॉ हेडगेवार ने विजयदशमी के दिन सन 1925 में की थी। इस बार संघ अपनी शताब्दी वर्षगाँठ मना रहा है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कृष्ण बोरा ने संघ की स्थापना की आवश्यकता, उद्देश्य व उसकी 100 वर्ष की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज व स्वयंसेवकों से अपने जीवन में पंच परिवर्तन अपनाने का आवाहन किया। उन्होंने बताया कि हमें अपनी गौरवशाली परंपरा पर गर्व होना चाहिए। संचलन लक्ष्मी नगर से प्रारम्भ होकर शिवाजी नगर, ठाकुर मंदिर, ठाकुरद्वारा बस स्टैंड से होते हुए लक्ष्मी नगर आकर समाप्त हुआ। बस्ती के लोगों ने पुष्पवर्षा करके स्वयंसेवकों का स्वागत किया। अनुशासन एवं उत्साह के साथ सैकड़ों स्वयंसेवकों ने पथ संचलन में भाग लिया। कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया। पूर्ण गणवेश में 202 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया एवं अथिति के रूप में 51 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर खड़क सिंह चौहान, पृथ्वी सिंह, जितेन्द्र कुमार, संदीप कुमार, डॉ. सुदेश कुमार, अजय कुमार, अनिल कुमार, धर्मेंद्र कुमार, नीलकमल, अवधेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!