ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

नशा मुक्ति अभियान के तहत बीएसवी इंटर कॉलेज में पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
जसपुर पुलिस एवं नगर युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में बीएसवी इंटर कॉलेज में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोतवाल राजेश पांडे उपस्थित रहे। उनके साथ नादेही चौकी इंचार्ज संतोष देवरानी, कॉलेज के प्राधानाचार्य मेजर स्वतंत्र कुमार मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान कोतवाल राजेश पांडे ने युवाओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी तथा सभी को समाज में जागरूकता फैलाने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला एवं नगर पदाधिकारियों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अमित बग्गा, रोहित, गौरव प्रजापति, सत्यम जोशी, आदर्श विश्वनोई, राहुल चौहान, पुष्कर अग्रवाल, दीपक राणा, धुरुव सेहदेव, रोहिताश कुमार एवं नमन ठाकुर सहित कॉलेज के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!