जसपुर। फन टीवी न्यूज़
उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर जसपुर स्थित काव्य रिजॉर्ट में भव्य वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं धरती पुत्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिला चेयरमैन खड़क सिंह चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड गन्ना विकास सलाहकार समिति के सहअध्यक्ष मंजीत सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति के संवर्धन तथा प्रकृति के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों ने वृक्षारोपण कर हरित एवं स्वच्छ उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लिया। समारोह के दौरान 50 से अधिक पर्यावरण प्रहरियों एवं सम्मानित नागरिकों को हरित पौधे भेंट कर धरती पुत्र अवार्ड से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण खटीमा से आए लोक कलाकारों की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं।

कलाकारों ने अपने लोकगीतों एवं लोकनृत्यों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक जीवनशैली का जीवंत चित्र प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर श्रीमती पूनम मंझरिया, अर्जुन सिंह, लोकमान सिंह, सुषमा सैनी, राजीव कौशिक, जितेंद्र चौहान, सुधीर चौहान, हरपाल सिंह, विजय सिंह, संजय राजपूत, उदयराज सिंह, पंकज मोनू, श्रीमती सुषमा सोनी, श्रीमती रेखा राजपूत, श्रीमती सरिता सिंह, महेश, विजय चौधरी, दीपक राणा, अमित बग्गा, पंकज, सुनील सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरूकता फैलाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर श्रीमती पूनम मंझरिया, अर्जुन सिंह, लोकमान सिंह, सुषमा सैनी, राजीव कौशिक, जितेंद्र चौहान, सुधीर चौहान, हरपाल सिंह, विजय सिंह, संजय राजपूत, उदयराज सिंह, पंकज मोनू, श्रीमती सुषमा सोनी, श्रीमती रेखा राजपूत, श्रीमती सरिता सिंह, महेश, विजय चौधरी, दीपक राणा, अमित बग्गा, पंकज, सुनील सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।





