ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जेनेसिस विद्यालय के छात्र ने आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ प्रवेश परीक्षा में ऑल इंडिया 74वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया मान

जसपुर। जेनेसिस विद्यालय के मेधावी छात्र निर्भय कुमार ने आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय, एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उत्तर प्रदेश के सूरजनगर निवासी निर्भय कुमार, पुत्र जितेन्द्र कुमार की इस उपलब्धी पर विद्यालय चेयरमेन सोहन सिंह सहोता एवं प्रबंधक संनप्रीत सहोता ने निर्भय कुमार को शुभकामनाऐं दी। वही विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने बताया कि निर्भय कुमार ने प्रवेश परीक्षा में 122 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया 74वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षकों ने छात्र को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने बताया कि आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थी पांच वर्षीय बीए एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर सकता है। यह कोर्स पूरा करने के बाद छात्र जज एडवोकेट जनरल जीएजी, कॉर्पाेरेट लीगल काउंसल, लिटिगेशन एसोसिएट, कानूनी सलाहकार जैसे प्रतिष्ठित पदों पर कार्य करने के साथ-साथ न्यायिक सेवा की परीक्षाओं में भी अपना भविष्य बना सकता है। विद्यालय प्रबंधन ने निर्भय कुमार की इस सफलता को छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और समर्पण से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय परिवार ने निर्भय कुमार एवं उनके अभिभावकों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

error: Content is protected !!