जसपुर। फन टीवी न्यूज़
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर में बुधवार को विशाल विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ अनुसूचित आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र मोहन गहलोत ने बताया कि शिविर में कुल 965 मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर निःशुल्क उपचार प्रदान किया गया। साथ ही आवश्यक चिकित्सीय जांचें भी पूरी तरह निशुल्क की गईं। शिविर में दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए गए। इस अवसर पर भाजपा नेता राजकुमार चौहान भी उपस्थित रहे। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव पुनेठा, ईएनटी सर्जन डॉ. प्रियांक चौहान, फिजिशियन डॉ. वीरेंद्र मिश्र, डॉ. कीर्ति मेहरा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. धनेश्वरी खेतपाल, डॉ. आशु सिंघल, साजिद, राहुल, ए.बी. भट्ट, नसीम और शिवम सहित स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 7 अगस्त 2026 को भी जारी रहेगा, जिसमें क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।




