जसपुर। फन टीवी न्यूज़
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वरिष्ठ भाजपा नेता कमल चौहान के आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठन की मजबूती आगामी चुनावों की रणनीति तथा बूथ स्तर तक पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन हित को सर्वाेपरि रखते हुए पूरी सक्रियता, समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाकर ही आगामी चुनावों में बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जा सकते हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, नगर महामंत्री विशाल कुमार, रवि मणि, गौरव प्रजापति, अनीता पवार, बबीता उपाध्याय, अमित बिश्नोई, नीलकमल, शीतल जोशी, राहुल चौहान उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।





