जसपुर। फन टीवी न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) जसपुर मंडल के तत्वावधान में शनिवार को भव्य युवा संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के मेधावी एवं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा सदैव युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन मुकेश कुमार ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के मेधावी छात्र-छात्राएं ही कल समाज और देश का नेतृत्व करेंगे। सम्मेलन के दौरान जसपुर मंडल के विभिन्न विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त कर विद्यार्थियों ने खुशी व्यक्त करते हुए युवा मोर्चा का आभार जताया। कार्यक्रम में राजकुमार चौहान, कमल चौहान, खड़क सिंह चौहान, डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, स्वतंत्र मिश्रा, अमित बग्गा, कमल कश्यप, सत्यम, प्रशांत पंडित, मनीष सैनी, हिमांशु राजपूत, गौरव प्रजापति, विनीत चौहान, गौरव कश्यप, देवेंद्र, राहुल चौहान, विशाल कश्यप, पवन सैनी, नीलकंठ राणा, करन, यूनुस चौधरी, अशोक खन्ना सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, सम्मानित विद्यार्थियों एवं उपस्थित युवाओं का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा के प्रति युवाओं को निरंतर प्रेरित करने का संकल्प दोहराया।





