ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

भाजपा प्रदेश संगठन में जसपुर के तीन नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार के तहत जसपुर क्षेत्र के तीन नेताओं को प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे हैं। इससे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिला चेयरमैन खड़़क सिंह चौहान को पुनः प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और कमल चौहान को भी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।प्रदेश संगठन में तीनों नेताओं को स्थान मिलने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताते हुए इसे जसपुर क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नई जिम्मेदारियों से संगठन को और मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मनोज पाल, डॉ. सुदेश कुमार, राजकुमार चौहान, विशाल कश्यप, हरप्रीत हैप्पी, रवि मणि, दीपक राणा, अमित बग्गा, नीलकमल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने तीनों नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

error: Content is protected !!