ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर जसपुर सरकारी अस्पताल में मरीजों को किये फल वितरित

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को राजकीय चिकित्सालय, जसपुर में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की।

इस अवसर पर प्रदेश के विकास, जनकल्याण और प्रदेशवासियों के हित में किए जा रहे सार्वजनिक प्रयासों की चर्चा करते हुए उत्तराखंड की निरंतर प्रगति की कामना की गई। जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय चिकित्सालय जसपुर पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए गए तथा सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज पाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, मंडल अध्यक्ष राजकुमार, रवि मणि, विशाल, दीपक राणा, अमित बग्गा, नीलकमल सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!