ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

नादेही चीनी मिल गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस

जसपुर। समीर परवेज़ फन टीवी न्यूज़
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नादेही चीनी मिल गेस्ट हाउस, जसपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा नेतृत्व के रूप में वह प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े विषयों को लेकर लगातार सक्रियता के साथ कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को सशक्त एवं विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की सक्रिय कार्यशैली और प्रदेश हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका जन्मदिवस सभी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और खुशी का अवसर है।कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता भी शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। केक काटने के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया।
इस अवसर पर बिजेंद्र गहलोत, बलराम तोमर, सुरेंद्र सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, जितेंद्र चौधरी, धनंजय चौधरी, हरपाल, गौतम गिरी, सरवन सिद्धु, नगर उपाध्यक्ष दीपक राणा, मंडल महामंत्री शुभम चौहान, विमल सागर, योगराज चौहान, योगेंद्र चौधरी, सुरेंद्र सिंह जाटव, सुनील शर्मा, नवनीत सनातनी, राहुल कश्यप, लोकेश कुमार, अनिकेत जोशी, अशोक कुमार, डॉ. शीतांशु, सतीश कुमार फौजी, सौरभ चौहान सहित अनेक वरिष्ठ एवं कनिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!