ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल में विधायक चैपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन

खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन, विधायक आदेश चौहान ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

जसपुर। समीर परवेज़ फन टीवी न्यूज़

जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल में खेल महाकुंभ के अंतर्गत युवा कल्याण, शिक्षा, खेल तथा पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय विधायक चैपियनशिप ट्रॉफी में खिलाड़ियों ने उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल गतिविधियों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया। अंडर 14 और अंडर-19 बालिका वर्ग की स्पर्धा आयोजित की गई । अंडर 14 की 600 मीटर दौड़ में यामिनी ने गोल्ड जीता। अंडर 14 कबड्डी में नेहरू राजकीय इंटर कॉलेज महुआडाबरा विजेता रहा। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने नकद धनराशि, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।कार्यक्रम में विधायक आदेश चौहान ने पहुंचकर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को उचित मंच और अवसर मिलने से वे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं। खेलों के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि को देखते हुए ऐसे आयोजनों का महत्व और भी बढ़ जाता है।

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार सैनी ने बताया कि अंडर-14 बालिका वर्ग की 60 मीटर फर्राटा दौड़ में नवरीत कौर , तृप्ति व सुरुचि ने क्रमशः गोल्ड, सिल्वर और ब्रांच मेडल जीता। 600 मीटर में यामिनी ने स्वर्ण, नवनीत कौर ने रजत व संध्या ने कांस्य पदक हासिल किया। लंबी कूद में एकता सिंह ने स्वर्णिम छलांग लगाई व कौशल ने द्वितीय व दिव्यांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 की गोला व ऊंची कूद स्पर्धा में राइका महुआडाबरा की अंजलि ने सोना झटका। अंडर-19 बालिका वर्ग की लंबी कूद में निकेत सैनी अव्वल रही है। 100 मी दौड़ में निकिता सैनी प्रथम, वंशिका, सिमरन चौहान तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर में पिंकी रानी ने स्वर्ण, रूसी ने रजत व नंदिनी रस्तोगी ने कास्य पदक जीता। 3000 मीटर में मेघा, तारा व लक्ष्मी ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर में राधिका प्रथम, शालिनी द्वितीय व रूपाली तृतीय स्थान पर रही। खो खो की स्पर्धा में बालिका के दोनों वर्गों में पतरामपुर विजेता रहा। अंडर 14 वॉलीबॉल में जीजीआईसी ने बाजी मारी। विधायक चौंपियनशिप ट्रॉफी के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने पूरी मेहनत और लगन के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। मैदान पर खिलाड़ियों ने जीत के लिए शानदार प्रयास किए और खेल भावना का परिचय दिया। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान ने खिलाड़ी बच्चो को शील्ड, मेडिल, और प्रमाण पत्र सौपे वही जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक सनप्रीत सिंह सहोता, प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी रजनीश कुमार पचौरी, केशव सिंह, ब्लॉक खेल समन्वयक बेसिक सुभाष चंद्र, अनूप सिंह, खेल प्रशिक्षक रवि कुमार, तस्लीम अहमद, राजेश चौधरी, संजय वर्मा,अजय राज सैनी,केवल सिंह, विजयराज सैनी, विवेक सचान, सहसमंवयक ताबिंदा अली, कुसुम डोवियाल, श्वेता नेगी, नीतू चौधरी, नूतन रवि, अलका सक्सेना, लता रानी, धर्म सिंह यशपाल सिंह, सुनील चौहान, हरिओम सिंह राठौड़, अभिलाश, अमित घड़ियाल, सुनील त्यागी, हरि प्रकाश मौजूद रहें।

error: Content is protected !!