ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय नेटबॉल चयन ट्रायल आयोजित

21 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

जसपुर। फन टीवी न्यूज़। जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान में रविवार को जिला स्तरीय नेटबॉल चौंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। यह चयन प्रक्रिया आगामी खेल महाकुंभ के अंतर्गत आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन के उद्देश्य से आयोजित की गई। चयन ट्रायल में जिले के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा, फिटनेस, अनुशासन एवं उत्कृष्ट नेटबॉल कौशल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल के 9 बालकों और 12 बालिकाओं सहित कुल 21 खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय नेटबॉल चौंपियनशिप के लिए किया गया। चयन प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल के श्री समरपाल सिंह सहोता द्वारा किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर अभ्यास करने का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधन ने चयनित सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, नियमित अभ्यास और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। विद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए बेहतर सुविधाएं और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 21 खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना करते हुए उन्हें आगामी प्रतियोगिता में पूरी लगन और खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

error: Content is protected !!