नए मार्ग से आवागमन होगा सुगम, आपातकाल में अग्निशमन वाहनों को मिलेगी आवाजाही की सुविधा
जसपुर। फन टीवी न्यूज़
जसपुर स्थित फायर स्टेशन रोड का विधिवत उद्घाटन किया गया। विधायक आदेश सिंह चौहान ने फीता काटकर मार्ग का शिलान्यास किया। इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम से पूर्व अग्निशमन अधिकारी ने विधायक आदेश सिंह चौहान का स्वागत करते हुए उन्हें बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। वही फायर स्टेशन रोड की स्थापना एवं संचालन को लेकर स्टेशन प्रभारी संदीप कुमार असनावड़े द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप मार्ग निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद इसका विधिवत शिलान्यास किया गया। फायर स्टेशन रोड के शुरू होने से आपातकालीन परिस्थितियों में अग्निशमन विभाग के वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। आगजनी अथवा अन्य आपदा की घटनाओं के दौरान फायर टेंडरों की त्वरित आवाजाही से राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर विधायक आदेश सिंह चौहान ने मार्ग के निर्माण को क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि फायर स्टेशन तक बेहतर मार्ग होने से अग्निशमन सेवाओं को आपात स्थिति में तेजी से मौके पर पहुंचने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम में अग्निशमन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



