ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

3 नवंबर को जसपुर पहुंचेंगे आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद, नईम प्रधान करेंगे स्वागत

धर्मपुर चौराहे पर सुबह 10 बजे और लकड़ी मंडी चौक पर 10ः30 बजे होगा भव्य स्वागत

जसपुर। फन टीवी न्यूज़।
जसपुर विधानसभा क्षेत्र में 3 नवंबर को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। जसपुर विधानसभा क्षेत्र से संभावित विधायक प्रत्याशी एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता नईम प्रधान उनका स्वागत करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 3 नवंबर को सुबह 10 बजे जसपुर के धर्मपुर चौराहे पर एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद सुबह 10ः30 बजे लकड़ी मंडी चौक, जसपुर में उनका भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित होगा। संभावित विधायक प्रत्याशी नईम प्रधान ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के समर्थकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद का स्वागत करें। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां भी तेज हो गई हैं।

error: Content is protected !!