ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

अगस्त में होगा जसपुर व्यापार मंडल चुनाव

20 जून से 20 जुलाई तक बनाये जाएंगे सदस्य, 10 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा उसके एक सप्ताह बाद अध्यक्ष समेत आठ पदों पर चुनाव कराया जायेगा, दो पद महिलाओ हेतु आरक्षित किये गये

जसपुर- फनटीवी न्यूज़
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओ ने अध्यक्ष त्रिलोक अरोरा के कार्यालय पर एक बैठक की बैठक में पदाधिकारियो ने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के कुमाऊँ प्रभारी अश्विनी छाबड़ा, जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग के जसपुर आगमन पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने जसपुर व्यापार मंडल द्वारा व्यपारियो के हितों में किये कार्यो की सराहना की। जसपुर इकाई का कार्यकाल पूर्ण होने पर नयी कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया की घोषणा भी की गई। चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न करने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यवान गर्ग, चुनाव अधिकारी राजाराम राजपूत व सतीश अरोरा बनाये गये, चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में निकेश अग्रवाल नियुक्त किए गए। जिलाध्यक्ष सत्यवान गर्ग ने बताया कि 20 जून से 20 जुलाई तक सदस्य बनाये जाएंगे।


5 अगस्त तक आपत्ति व उनका निस्तारण किया जाएगा। 10 अगस्त को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा तथा उसके एक सप्ताह बाद अध्यक्ष समेत आठ पदों पर चुनाव कराया जायेगा, जिसमे दो पद महिलाओ हेतु आरक्षित किये गये है
मुख्य चुनाव अधिकारी सत्यवान गर्ग ने सभी नगर के व्यापारियों से कोरोना के नियमों का पालन करते हुए चुनाव प्रक्रिया में बढ़ चढ़कर भागेदारी की अपील की।
इस अवसर पर पंकज टण्डन, मुशर्रफ हुसैन, हिमांशु अरोरा, त्रिलोक अरोरा, सतीश अरोरा, नासिर हुसैन, विमल अग्रवाल, नमन जैन, विवेक वर्मा, हरिओम सिंह, अंकुर बंसल समीर परवेज आदि उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/watch?v=Tow4kboVvI8
error: Content is protected !!