ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
उत्तराखंड

आप के वरिष्ठ नेताओ ने किया अरिवन्द केजरीवाल का स्वागत

देहरादून । दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के केन्द्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज सुबह साढ़े दस बजे उत्तराखंड के एक दिन के दौरे पर देहरादून पहुंचे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर, कर्नल अजय कोठियाल व प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली वरिष्ठ नेता अजय अग्रवाल के नेतृत्व में एयरपोर्ट पर आप कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का नारों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।

जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर जैसे ही अरविंद केजरीवाल पहुंचे उन्होंने वहां मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं का हाथ उठाकर अभिवादन किया। अरविंद केजरीवाल 2022 में उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए यहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं से यहाँ जानकारी जुटायेंगे। इस मौके पर अजय अग्रवाल, सूबा सिंह, नफीस अंसारी, मौ. अकरम, अमिताभ सक्सैना, नरेश सागर, हरप्रीत हैप्पी, आदि मौजूद रहें।

error: Content is protected !!