ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

कुंडा में नईम प्रधान की नुक्कड़ सभा, बोलेक एक साल में समस्याएं दूर नहीं हुईं तो दे दूंगा इस्तीफा

जसपुर। फन टीवी न्यूज़।
जसपुर विधानसभा क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं संभावित प्रत्याशी नईम प्रधान ने ग्राम कुंडा में जनसंपर्क अभियान के तहत एक विशाल नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। इस दौरान नईम प्रधान ने क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को उठाते हुए मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और जनता को एक साल के भीतर समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिलाया। नईम प्रधान ने कहा कि जसपुर विधानसभा क्षेत्र का पिछले करीब 25 वर्षों से प्रतिनिधित्व करने वाले जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल में भी कई बुनियादी समस्याएं बनी हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की जनता आज भी स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और परिवहन जैसी आवश्यक सुविधाओं के लिए परेशान है। उनके अनुसार, इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए अपेक्षित प्रयास नहीं किए गए हैं। नईम प्रधान ने जसपुर के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गंभीर मरीजों को उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को खेल सुविधाएं, विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक माहौल और आम लोगों को सुगम परिवहन व्यवस्था मिलनी चाहिए। नईम प्रधान के मुताबिक, जनता को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाए और उनके समाधान के प्रति जवाबदेह रहे।

एक साल में समस्याएं दूर करने का दावा
नईम प्रधान ने कहा कि यदि जनता उन्हें विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने का अवसर देती है, तो जसपुर में बस अड्डे की स्थापना सहित क्षेत्र की प्रमुख जनसमस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने दावा किया कि वह एक साल के भीतर जनता की समस्याओं को दूर कराने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि वह इस अवधि में जनता की समस्याएं दूर नहीं कर पाए, तो अपने पद से इस्तीफा देकर घर बैठ जाएंगे। उन्होंने जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से मिल रहे समर्थन का दावा करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर बदलाव चाहती है। उन्होंने युवाओं के भविष्य, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, खेल और परिवहन सुविधाओं को क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे बताया। सभा के अंत में नईम प्रधान ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए समर्थन की अपील की। अब यह देखना होगा कि उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे और एक साल में समस्याओं के समाधान का दावा आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जसपुर की स्थानीय राजनीति में किस तरह चर्चा का विषय बनते हैं। मौके पर जाकिर हुसैन, मोज्जम साहब, जावेद भाई, अलीम, शाकिब चौधरी, शादाब कमाल, राशिद भाई, तोहिद भाई आदि मौजूद रहें।

error: Content is protected !!