जसपुर। आगामी 28 जून को आयोजित किए जाने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जसपुर में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर चिकित्साधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र मोहन गहलोत ने बताया कि भारत पोलियो मुक्त देश है, लेकिन पड़ोसी देशों बांग्लादेश और पाकिस्तान में पोलियो के मामले सामने आने के कारण सतर्कता बरतना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने और देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए समय-समय पर पल्स पोलियो अभियान चलाया जाता है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से अभियान के दौरान शत-प्रतिशत बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करने और प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने का आह्वान किया। कार्यशाला में साजिद, रवि, सरिता, अनीता, गीता, सरोज, सोनी, शगुन, रजीत, राजकली, किरन, नीतू, स्वाति, निधि, मिथिलेश सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।





