ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर में गर्भवती महिलाओं के लिए जागरूकता कैम्प, संस्थागत प्रसव पर ₹3400 की सहायता

जसपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र मोहन गहलोत के नेतृत्व में पीएचसी लालपुर में गर्भवती महिलाओं के लिए एक जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। कैम्प की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अनूप कौर ने की। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संस्थागत प्रसव के महत्व और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. गहलोत ने बताया कि संस्थागत प्रसव कराने पर सरकार की ओर से ₹3400 की आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे आशा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सरकारी अस्पतालों में ही प्रसव कराएं और निजी संस्थानों की ओर न जाएं। डॉ. गहलोत ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि गांवों में घर-घर प्रसव कराने वाली दाइयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि वे नहीं मानती हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

error: Content is protected !!