जसपुर। फन टीवी न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जिला अध्यक्ष मनोज पाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। घोषित कार्यकारिणी में राहुल चौहान और पुष्कर अग्रवाल को नगर महामंत्री बनाया गया है। वहीं सत्यम जोशी, आदर्श विश्नोई और हिमांशु राजपूत को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगर मंत्री के रूप में दीपक राणा, ध्रुव सहदेव और नीतेश जैन को नियुक्त किया गया। अभिनव कुमार को कोषाध्यक्ष, रोहतास को मीडिया संयोजक, कमल कुमार को सोशल मीडिया संयोजक तथा ऋषि शर्मा को आईटी संयोजक बनाया गया है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राजकुमार चौहान, भाजयुमो अध्यक्ष अमित बग्गा, विशाल कश्यप, गौरव प्रजापति, अनीता पावर, ललित शर्मा, खड़क सिंह चौहान, उमा विश्नोई और शीला कश्यप समेत कई कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई।





