ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 17 हजार बच्चों को पिलाई गई जीवनरक्षक दो बूंद

जसपुर। जसपुर में रविवार को सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक आदेश सिंह चौहान एवं पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया।
अभियान के तहत पूरे विकासखंड में बनाए गए करीब 144 पोलियो बूथों पर 17 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बूथों पर पहुंचकर पांच वर्ष तक के बच्चों को जीवनरक्षक दवा पिलाने का कार्य किया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धीरेन्द्र मोहन गहलोत ने बताया कि जिन बच्चे किसी कारणवश रविवार को पोलियो की खुराक नहीं ले पाए हैं, उन्हें सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलवाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर डॉ. हर्षिता, साजिद जमील, भगवती एवं मनोज सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!