ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

यूथ कांग्रेस चलाएगी यंग इंडिया बोल कार्यक्रम के तहत सदस्यता अभियान

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
छात्र-छात्राओें को राजनीति से जोड़ने के लिए यूथ कांग्रेस सदस्यता अभियान चलाएगी। शनिवार को ग्राम ध्यानगर स्थित यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डा. शुभ चन्द्र के कार्यालय पर यंग इंडिया बोल कार्यक्रम का विधायक आदेश चौहान ने शुभारंभ किया। प्रदेश प्रवक्ता डा. शुभचन्द्र ने बताया यह राहुल गांधी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। देश प्रदेश के युवाओं को राजनीति से जोड़ना यंग इंडिया का लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि यूथ कांग्रेस डिग्री कॉलेजों में जाकर अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को इस मिशन से जोड़ेगी। इसकी शुरुआत कर दी गई है। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि देश का युवा अब देश की तकदीर बदलने वाला है। मौके पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष नईम अहमद, मो. आरिफ, शाहनवाज प्रधान, आफताब आलम, मोइनुददीन, गजेंद्र सिंह, जाहिद, शेर अली, सर्वेश सिंह आदि मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/watch?v=wZI-UMFClk4
error: Content is protected !!