ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

लॉकडाऊन के पहले दिन बंद रहा बाजार लेकिन सड़को पर दिखे लोग

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
उत्तराखंड में शनिवार रविवार को घोषित लॉकडाऊन के पहले दिन बाजार बंद रहा केवल जरूरी सामान की दुकानें ही खुली रही। सरकार के पूर्ण लॉकडाऊन के आहवान पर शनिवार को राशन, पेट्रोल पंप, दूध, औधोगिक इकाई ,निर्माण कार्य के काम खुले रहे। जबकि नगर में लकड़ी मंडी समेत बाजार की अन्य दुकानें बंद रही। लेकिन सड़को पर आवाजाही देखने को मिली वही पुलिस ने कई बार बाजार में घूमकर लोगों को लॉकडाऊन के नियमों के बारे में बताया तथा लोगो से घरो मे रहने की अपील की। पुलिस ने सड़को पर आवाजाही कर रहे लोगों के मास्क न होने पर चालान काटे। कोतवाल एनबी भटट ने बताया कि लॉकडाऊन के नियमों का पालन कराने को पुलिस टीम को निर्देश दिए गए है। बार्डरों पर भी बिना पास के कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सका।

Mob. 8191053557, 9990621892
error: Content is protected !!