कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, बोले—विधायक को बयान पर माफी मांगनी चाहिए
जसपुर। फन टीवी न्यूज़
शनिवार को आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता जिला पंचायत सदस्य नईम प्रधान के नेतृत्व में सुभाष चौक पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा द्वारा मुस्लिम समाज को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए विरोध प्रदर्शन किया।कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधि को सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक शिव अरोरा को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना शोभा नहीं देता। कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका और मामले में माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर विधायक के बयान पर कार्रवाई की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने के लिए जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारीपूर्ण बयान देने चाहिए।इस दौरान नईम प्रधान, शाहनवाज प्रधान, गौतम कुमार, शाकिब चौधरी, उस्मान डंपी, आफताब सैफी, राहिब, शादाब कमाल, जबीर, असलम, लियाकत और रईस सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



