जसपुर। फन टीवी न्यूज़
पावन श्रावण मास के अवसर पर जसपुर स्थित मनोकामना मंदिर में आयोजित भंडारे में भाजपा नेता एवं विधानसभा-62 जसपुर के वरिष्ठ कार्यकर्ता खड़क सिंह चौहान ने सहभागिता कर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं जल वितरित कर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। खड़क सिंह चौहान ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना का पवित्र समय है और शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है।

उन्होंने देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी श्रद्धालुओं की कांवड़ यात्रा सुरक्षित एवं सफल रहे तथा उनके जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का सदैव वास हो। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को श्रावण मास की शुभकामनाएं देते हुए हर हर महादेव के जयघोष के साथ भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी पर बना रहने की कामना की।




