ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का प्रांतीय सम्मेलन

व्यापारियों की एकता, सम्मान और अधिकारों की आवाज को मजबूत करने के लिए प्रदेशभर के व्यापारी होंगे एक मंच पर, जसपुर के व्यापारी भी प्रांतीय सम्मेलन में करेंगे शिरकत

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड की ओर से 9 अक्टूबर को हल्द्वानी स्थित मेडिकल कॉलेज सभागार में प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य प्रदेशभर के व्यापारियों को एक मंच पर एकजुट कर उनके सम्मान, अधिकारों और व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से उठाना है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय सम्मेलन को देखते हुए जसपुर व्यापार मडल की नगर कार्यकारिणी की एक बैठक धर्मशाला मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई जिसमें हल्द्वानी में आयोजित 9 अक्टूबर को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय सम्मेलन में शामिल होने की रूप रेख तैयार की गई जिसमें व्यापार मडल अध्यक्ष हरिओम सिंह ने बताया कि 9 अक्टूबर को हल्द्वानी प्रांतीय सम्मेलन में सभी व्यापारी अपनी अपनी कार के द्वारा हल्द्वानी को प्रस्थान करेेंगे उन्होने बताया कि एसडीएम राहुल शाह के द्वारा व्यापारियो की गाड़ियो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेेंगे। मौके पर हरिओम सिंह, निकेश अग्रवाल, राजाराम राजपूत, विमल अग्रवाल, अर्पित रस्तौगी, सतीश अरोरा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!