ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

कोविड टीकाकरण के 100 करोड़ फस्ट डोज होने पर स्वास्थ्य कर्मियो को सम्मानित किया

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
देश भर में कोविड वेक्सीन के 100 करोड़ फस्ट डोज टीकाकरण होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने वैक्सीनेशन केंद्र पर जाकर डॉक्टर्स पैरामेडिकल को सम्मानित किया। भाजपा नगर महामंत्री डॉ सुदेश के नेतृत्व में नगर के भाजपा कार्यकर्ताओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं निरंकारी सतसंग वेक्सीनेशन केन्द्रो पर पहुॅच कर टीकाकरण कर रहे स्वास्थ्य कर्मियो को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई जिला सह संयोजक (राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान) एवं महामन्त्री डॉ सुदेश कुमार, विनोद कुमार, डॉ हितेश शर्मा, डॉ आशू सिंघल, डॉ विधाभूषण, डॉ पूजा, डॉ शाहरूख, डॉ. राजीव गौतम, अनीता, रेखा गुप्ता, सहित पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।

error: Content is protected !!