ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा शहर

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
भाजपा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। सुभाष चौक से शुरू हुई यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं, महिला मोर्चा, भाजयुमो, एनसीसी कैडेट्स और बड़ी संख्या में राष्ट्रप्रेमी नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। देशभक्ति के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में राज्य आपदा प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष विनय रुहेला, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज पाल एवं पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान प्रत्येक नागरिक के भीतर देश के प्रति सम्मान, गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

वही प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य खड़क सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ता ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं। तिरंगा यात्रा के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। यात्रा में कमल चौहान, राजकुमार चौहान, डॉ. सुदेश कुमार, विशाल कश्यप, रवि मणि, शीतल जोशी, सुधीर बिश्नोई, नीलकमल शर्मा, दीपक राणा अमित बग्गा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!