ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल में भव्य अलंकरण समारोह का हुआ आयोजन

मेधावी छात्रों को सौंपी गई स्कूल कैबिनेट की जिम्मेदारी

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में एक भव्य अलंकरण समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 12 के छात्रों के समक्ष विद्यालय की नई स्कूल कैबिनेट का गठन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक सनप्रीत सहोता एवं प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह द्वारा सत्र 2026-27 के लिए चुने गए मेधावी छात्रों को आधिकारिक बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट के नए छात्र पदाधिकारियों ने पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की शपथ ली। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने नव-नियुक्त कैबिनेट सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल एक पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों को अनुशासन में रहकर विद्यालय की प्रतिष्ठा को नए शिखरों पर ले जाने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के दौरान मौजूद कक्षा 12 के छात्रों और शिक्षकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से नए छात्र-नेताओं का उत्साहवर्धन किया। वही विद्यालय के प्रबंधक सनप्रीत सहोता ने सभी को बधाई दी ओर कहा कि सभी नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों के लिए स्कूल कैबिनेट में शामिल होना एक बड़ी जिम्मेदारी के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक बेहतरीन अवसर है।

error: Content is protected !!