ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

गन्ना आंदोलन के शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि, प्रतिमाओं पर किया माल्यार्पण

विधायक आदेश चौहान और पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने शहीद किसानों की कुर्बानी को किया याद

जसपुर। फन टीवी न्यूज़।
बुधवार को नगर पंचायत महुवाडाबरा स्थित चौक पर किसानों ने एकत्र होकर गन्ना मूल्य वृद्धि आंदोलन के शहीद पूर्व पालिकाध्यक्ष कामरेड करन सिंह एवं हरस्वरूप सिंह को श्रद्धापूर्वक याद किया। इस दौरान दोनों शहीद किसानों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक आदेश सिंह चौहान ने कहा कि वर्ष 1980 में गन्ने का मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे कामरेड करन सिंह और हरस्वरूप सिंह ने किसानों के हितों के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। दोनों शहीद किसानों ने अपने संघर्ष और बलिदान से आने वाली पीढ़ियों को किसानों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने का जज्बा दिया। वहीं पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने भी शहीद किसानों की कुर्बानी को याद करते हुए उनके किसान हितों के प्रति समर्पण और संघर्ष को सलाम किया। इसके बाद उपस्थित किसानों एवं जनप्रतिनिधियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान किसान जगीर सिंह एवं भारत सिंह को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन संजय राजपूत ने किया। इस मौके पर देवेंद्र सिंह, प्रेम सहोता, गजेंद्र सिंह, तरुण गहलोत, सनी प्रधान, हिमांशु, सर्वेश कुमार, आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!