वर्षाकाल (मानसून) के दौरान फॉटों इको टूरिज्म जोन 1 जुलाई से 30 सितम्बर तक बंद रहेगा
जसपुर। फन टीवी न्यूज़
उत्तराखण्ड शासन के प्रमुख सचिव श्री रमेश कुमार सुधांशु ने तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर के अंतर्गत उत्तरी जसपुर रेंज (फाँटो) स्थित ईको-टूरिज्म जोन का निरीक्षण एवं भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यटकों के लिए विकसित की गई विभिन्न सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने ईको टेंट, ट्री हाउस, ईको-टूरिज्म कक्ष, ईको हट्स सहित अन्य पर्यटक सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण कर उनके संचालन एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने ईको-टूरिज्म को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़ते हुए इसे स्थानीय विकास और रोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

इस अवसर पर ष्एक वृक्ष माँ के नामष् अभियान के अंतर्गत फाँटो परिसर में पौधारोपण भी किया गया। प्रमुख सचिव ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा जनसहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश देते हुए अधिक से अधिक लोगों से वृक्षारोपण अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में क्षेत्र में संचालित वन संरक्षण एवं ईको-टूरिज्म गतिविधियों की प्रगति पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं एवं संरक्षण कार्यों की जानकारी देते हुए वन एवं वन्यजीव संरक्षण में जनसहभागिता को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर श्प्रकाश चन्द्र आर्य, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला, उप प्रभागीय वनाधिकारी (जसपुर) संदीप गिरी, उप प्रभागीय वनाधिकारी (कॉर्बेट टाइगर रिजर्व) अमित ग्वासकोटी, वन क्षेत्राधिकारी उत्तरी जसपुर रेंज (फाँटो) कृपाल सिंह बिष्ट सहित उत्तरी जसपुर रेंज के समस्त वनकर्मी उपस्थित रहे।
फॉटों इको टूरिज्म जोन 01 जुलाई से 30 सितम्बर तक बंद रहेगा
प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग, के प्रकाश चन्द्र आर्य ने आदेश जारी कर बताया कि वर्षाकाल (मानसून) के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा तथा पारिस्थितिक कारणों यथा वन्य जीवों के प्रजनन काल, इकोसिस्टम के बचाव, जंगल के रास्तों में जल भराव के दृष्टिगत प्रभाग के फॉटों इको टूरिज्म जोन एवं हाथी डांगर इको टूरिज्म जोन दिनांक 01 जुलाई 2026 से 30 सितम्बर 2026 तक पर्यटकों हेतु डे सफारी एवं रात्रि स्थगन के लिये बंद रहेगा ।




