जसपुर। फन टीवी न्यूज़
पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के शुभ अवसर पर भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिला चेयरमैन खड़क सिंह चौहान ने भगवान भोलेनाथ के श्रीचरणों में विधि-विधान से जलाभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव की असीम कृपा सभी पर बनी रहे तथा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में धर्म, सेवा, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। उन्होंने भगवान शिव से प्रदेश और देश की उन्नति, शांति एवं जनकल्याण की कामना भी की। खड़क सिंह चौहान ने सभी श्रद्धालुओं को श्रावण मास के प्रथम सोमवार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की आराधना से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने लोगों से सामाजिक सद्भाव, सेवा भावना और धार्मिक मूल्यों को अपनाने का भी आह्वान किया। वही नगर व क्षेत्र की श्रृद्वालु जनता ने भी विभिन्न मंदिरो पर जलाभिषेक किया।





