ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

जसपुर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, नवरात्रि-दशहरा और दीपावली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
आगामी नवरात्रि, दशहरा और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली जसपुर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, ग्राम प्रधानों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान आगामी त्योहारों को देखते हुए क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस की ओर से सभी लोगों से अपील की गई कि त्योहारों को आपसी प्रेम, सद्भाव और मिल-जुलकर मनाएं, ताकि क्षेत्र में शांति का माहौल बना रहे। बैठक में विशेष रूप से अफवाहों से दूर रहने और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक या अपुष्ट सूचना प्रसारित नहीं करने की अपील की गई। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की बात कही गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग बेहद जरूरी है। सभी नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। वहीं, बैठक में मौजूद लोगों ने भी त्योहारों के दौरान शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने तथा पुलिस को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। ये रहे मौजूदरू बैठक में कोतवाल राजेश पांडे, एसएसआई पौरी, एसआई हरीश आर्य, एसआई एसआई रूचिका, संतोष देवरानी, एलआईयू विजय यादव, हरिओम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!