प्रसिद्ध भजन गायक राजकुमार लक्खा, रितेश मनोचा, दिव्या शर्मा और संजीव शर्मा देंगे प्रस्तुतियां, श्रद्धालुओं को निमंत्रण
जसपुर। फन टीवी न्यूज़
माता रानी की भक्ति और भजनों से श्रद्धालुओं को सराबोर करने के लिए जसपुर के मुख्य बाजार स्थित सब्जी मंडी चौक पर 15 अक्टूबर गुरूवार को भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम रात्रि 8 बजे से मां की कृपा तक चलेगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता विधायक आदेश चौहान स्वागतकर्ता के रूप में शामिल रहेंगे। भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक राजकुमार लख्खा (टी-सीरीज सिंगर), रितेश मनोचा, दिव्या शर्मा (मुरादाबाद) और संजीव शर्मा अपनी प्रस्तुतियों से मां भगवती का गुणगान करेंगे। वही विधायक आदेश चौहान ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी लोगों को परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया गया है। भजन संध्या के दौरान मां के भजनों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बनाने और लोगों को धार्मिक आस्था से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं से सब्जी मंडी चौक अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता रानी के भजनों का आनंद लेने की अपील की है। कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता की भावना को बढ़ावा देना है





