ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
देहरादून

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मिले खड़क सिंह चौहान, संगठन व जसपुर के विकास पर हुई चर्चा

देहरादून। फन टीवी न्यूज़
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के जिला चेयरमैन खड़क सिंह चौहान ने देहरादून स्थित शासकीय आवास पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से शिष्टाचार भेंट कर उनका आत्मीय सान्निध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट के दौरान जसपुर विधानसभा के संगठनात्मक कार्यों, जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर खड़क सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है।

इसके पश्चात खड़क सिंह चौहान ने देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की संसदीय बोर्ड सदस्य एवं गुरुग्राम की पूर्व सांसद सुधा यादव, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार तथा वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण बंसल से भी शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान संगठन के विभिन्न विषयों, जनसेवा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों एवं आगामी संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जनता के बीच सक्रिय रहकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। खड़क सिंह चौहान ने कहा कि वरिष्ठ नेतृत्व का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन उन्हें निरंतर जनसेवा और संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी के नेतृत्व के मार्गदर्शन में जसपुर विधानसभा सहित पूरे क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

error: Content is protected !!