ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

शिवभक्त कांवड़ियों का किया भव्य स्वागत, यात्रा की सफलता के लिए की मंगलकामना

खड़क सिंह चौहान ने राष्ट्रीय चेयरमैन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना राकेश प्रजापति के साथ शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत किया।

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
पवित्र श्रावण मास के अवसर पर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे शिवभक्त कांवड़ियों के जसपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर खड़क सिंह चौहान ने राष्ट्रीय चेयरमैन प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना श्री राकेश प्रजापति एवं अन्य साथियों के साथ उनका स्वागत एवं सत्कार किया। इस दौरान कांवड़ियों का पुष्पवर्षा एवं आत्मीय भाव से स्वागत करते हुए उनकी सेवा की गई। शिवभक्तों के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवड़ियों ने हरिद्वार से गंगाजल लेकर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।

इस अवसर पर खड़क सिंह चौहान ने कहा कि श्रावण मास भगवान भोलेनाथ की आराधना का पवित्र महीना है। इस दौरान कांवड़ यात्रा पर निकलने वाले शिवभक्त श्रद्धालु कठिन परिस्थितियों में भी आस्था और भक्ति के साथ अपनी यात्रा पूरी करते हैं। ऐसे शिवभक्तों की सेवा और स्वागत करना सौभाग्य के साथ-साथ आत्मिक आनंद का विषय है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति, आस्था और धार्मिक एकता का प्रतीक है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को श्रद्धालुओं की सेवा में सहयोग करना चाहिए, ताकि कांवड़ यात्री सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से अपनी यात्रा पूरी कर सकें। खड़क सिंह चौहान ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी शिवभक्त कांवड़ियों की यात्रा मंगलमय एवं सुरक्षित हो और महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे। इस अवसर पर उनके साथ कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और उन्होंने कांवड़ियों की सेवा में सहयोग किया।

error: Content is protected !!