जसपुर। फन टीवी न्यूज़
भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित समूहगान प्रतियोगिता में जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, सुर-ताल और सामूहिक प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय का चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। विद्यालय प्रबंधक संनप्रीत सिंह सहोता प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने विश्वास जताया कि विद्यार्थी अगले स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर विद्याालय का नाम गौरवान्वित करेंगे।



