ब्रेकिंग न्यूज़ समाचार, ताजा खबर
जसपुर

सेवा सप्ताह शिविर में 54 शिकायतें में से 38 का मौके पर हुआ समाधान, दर्जामंत्री विनय रोहेला ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

जसपुर। फन टीवी न्यूज़
विकासखंड कार्यालय जसपुर में गुरुवार को ष्सेवा, सुशासन एवं समर्पण दृ जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार सेवा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन दर्जा राज्यमंत्री विनय रोहेला की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा आम जनता की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दर्जा राज्यमंत्री विनय रोहेला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सफल नेतृत्व में पांच वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। प्रदेशभर में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे लोगों का समय और धन दोनों की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार, किच्छा में एम्स निर्माण, रिंग रोड, मेडिकल कॉलेज, गदरपुर बाईपास और बस अड्डे सहित कई बड़े विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं और प्रदेश को अपना परिवार मानकर जनसेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह एवं मुकेश कुमार ने भी मुख्यमंत्री के पांच वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं देते हुए सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। शिविर में उद्योग, मत्स्य, कृषि, श्रम, उद्यान, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, गन्ना विकास, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाए।

पशुपालन विभाग ने तीन पशुपालकों को दवाइयां वितरित कीं, उद्यान विभाग ने एक किसान को कीटनाशक उपलब्ध कराया तथा महिला एवं बाल विकास विभाग ने चार महिलाओं को महालक्ष्मी किट प्रदान की। स्वास्थ्य विभाग ने 85 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, होम्योपैथिक विभाग ने 11 लोगों को उपचार उपलब्ध कराया। समाज कल्याण विभाग ने एक यूडीआईडी कार्ड बनाया तथा वृद्धावस्था पेंशन बंद कराने के लिए 22 आवेदन प्राप्त किए। वहीं 20 लोगों के आधार कार्ड भी बनाए गए। कार्यक्रम के दौरान दर्जा राज्य मंत्रियों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा उनके उत्पाद भी खरीदे। शिविर में कुल 54 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 38 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा उद्योग विभाग, सेवायोजन विभाग, रेशम विभाग तथा पंजाब नेशनल बैंक ने भी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनूप कौर, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, खण्ड विकास अधिकारी कमल किशोर पाण्डे, मनोज पाल, राजकुमार चौहान, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!